---Advertisement---

सेवानिवृत्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन

On: November 2, 2023 5:20 PM
---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता/झारखंड वार्ता

महुआडांड़ (लातेहार):- थाना परिसर में दिन गुरुवार को सेवानिवृत्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुजूर के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए उपस्थित सभी मंचासिन पदाधिकारी समेत प्रखंड के उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ बिताए पल और उनके कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हुए, उनके स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग ने समारोह को संबोधित करते हुए, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुजूर के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपने सरल स्वभाव के कारण लोगों में इनका अच्छा प्रभाव रहा। प्रखंड विकास में विषम परिस्थितियों में इनके मार्गदर्शन और सही तालमेल से कार्य करने में हमेशा ही सफलता मिली। थाना प्रभारी आशुतोष यादव ने डीएसपी राजेश कुजुर के साथ बिताए हुए पलों को याद करते हुए बताया की पहली बार खाना प्रभारी बनाए जाने के बाद इसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। वे हमेशा लो इन ऑर्डर को संतुलित बनाए रखने के लिए सही मार्गदर्शन करते रहे।

समारोह के दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायत के मुखिया के द्वारा विदाई गान भी प्रस्तुत किए गए। समझ में उपस्थित लोगों ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को पुष्पगुच्छ, शाॅल व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सेवानिवृत्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुजूर ने 1994 से 2023 तक के कार्यकाल को याद करते हुए बताया कि इन दिनों में हमने बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखे। अपने बचपन से ही मैं अनुशासन पर ज्यादा ध्यान देता था जिसके कारण अपने कार्यकाल के दौरान सभी चीज सरल होती चली गई और हमने सफलतापूर्वक अपने 29 वर्षों कार्यकाल पूरा कर लिया।

इस विदाई सह सम्मान समारोह में भूमि सुधार उपसमाहर्ता प्रभात रंजन चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग, महुआडार थाना प्रभारी आशुतोष यादव, गारू थाना प्रभारी राजीव भगत, बारेसांड़ थाना प्रभारी रंजीत यादव, अंचल पदाधिकारी संतोष बैठा, जिला परिषद सदस्य स्तेला नगेसिया, महुआडांड़ अनुमंडल के सभी पुलिस जवान, हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जयसवाल, संत जोसेफ प्लस टू विद्यालय के प्राचार्य फा दिलीप एक्का, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय जायसवाल, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि एफ़्तेख़ार अहमद, सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि व प्रखंड के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन