---Advertisement---

अलकतरा घोटाला के मास्टरमाइंड थे पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी : झामुमो

On: June 28, 2024 11:32 AM
---Advertisement---

गढ़वा: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने होटल पद्मावती में प्रेसवार्ता आयोजित कर पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा कि “पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी अपने 10 साल के कार्यकाल में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र और यहां की जनता के लिए नकारा साबित हुए हैं। विकास कार्यों के बजाय वह सत्ता सुख भोगने तथा जनता की गाढ़ी कमाई दोहन करने में मशगूल रहे। सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना तो दूर बल्कि विधायक निधि की 50 करोड़ की राशि को भी चेक स्लिप के माध्यम से खाने-पकाने का काम किया। वर्तमान में पूरे गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी योजनाओं को लेकर झूठी टिप्पणी तथा मसखरी करते फिर रहे हैं। जबकि विगत दिनों ही माननीय न्यायालय के द्वारा उनकी कंपनी कलावती कंस्ट्रक्शन जिसमें वह निर्देशक के पद पर थे उसको अलकतरा घोटाले में दोषी पाया है। पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी 1999 से लेकर 2015 तक कलावती कंस्ट्रक्शन के निदेशक रहे थे, 2009 में विधायक बनने के बाद भी वह कंपनी में लाभ के पद पर आसीन रहे। जब उनकी कंपनी पर अलकतरा घोटाला का आरोप लगा और इस मामले में पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को जेल जाना पड़ा तो खुद को बचाने के लिए उन्होेंने अपने ही रिश्तेदार को कंपनी का निर्देशक बनाकर सारा दोष उनपर मढ़ दिया। जो व्यक्ति अपने स्वार्थ में परिवार का नहीं हुआ, 10 साल विधायक रहते हुए क्षेत्र और जनता का नहीं हुआ उससे भविष्य में किसी तरह का उम्मीद करना ही बेकार है।”

आगे उन्होंने कहा कि “2014 के विधानसभा चुनाव में अलकतरा घोटाला केस से बचने के लिए भाजपा में शामिल हो गए तथा घोटाला का आरोप लगने और 2 वर्ष जेल काटने के बाद माननीय न्यायालय में यह हलफनामा देते हैं कि उन्होंने कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था। परंतु डेढ़ दशक तक कंपनी के निदेशक पद पर रहने के बाद आरोप लगाते ही क्यों इस्तीफा दे दिए इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दिया।

2009 से 2015 तक विधायक रहते हुए अपने ही कंपनी में पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी लाभ के पद पर बने रहे तथा सरकारी ठेकों में उनकी कंपनी काम करते रही, इसके विरुद्ध झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनाव आयोग को पत्र लिखकर उन्हें चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग करेगी।

जमीन दलाल, बालू माफिया और अपराधियों से घिरे रहने वाले पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के कार्यकाल में चिनिया तथा फरठिया मोड़ पर अवैध क्रशर प्लांट संचालित होता था। बेलचांपा आदि घाटों से सैकड़ो की संख्या में बालू ट्रक उत्तर प्रदेश भेजा जाता था। हत्या, लूट और रंगदारी जैसी घटना चरम सीमा पर थी। भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया जाता था। आज इन सभी घटनाओं पर रोक लगने के कारण पूर्व विधायक के खेमे में बौखलाहट साफ नजर आती है।” प्रेसवार्ता में शिक्षा प्रतिनिधि अशर्फ़ी राम, गढ़वा प्रमुख फैजूल अंसारी, नवादा मुखिया सुरेंद्र यादव मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं’: समीक्षा बैठक में सख्त दिखे विधायक नरेश प्रसाद सिंह

मझिआंव नगर पंचायत में LPG संकट: अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने SDO को पत्र लिख वितरण केंद्र खोलने की मांग की

गढ़वा:छापामारी के दौरान पकड़े गए 14 जोड़ों में से चार ने सड़क पर ही शादी रचाई

मंडल डैम के विस्थापित तथा बिश्रामपुर – बालीगढ़ के लोगों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, बोले झारखंड सरकार आदिवासियों के साथ कर रही है अन्याय

मंडल डैम विस्थापन को लेकर ग्रामीणों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

गढ़वा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, एसडीएम की छापेमारी में दुकान सील