---Advertisement---

गढ़वा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल का किया गया वितरण

On: September 25, 2024 12:26 PM
---Advertisement---

गढ़वा: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष और नगर मंडल महामंत्री राकेश शंकर गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर सदर अस्पताल गढ़वा में मरीजों के बीच जाकर फल वितरण किया और उनका हाल-चाल पूछा। पता चला कि सदर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी ने कहा कि गढ़वा का हॉस्पिटल रेफर अस्पताल बन गया है। कोई भी मरीज यहां आता है वह रेफर होता है, किसी प्रकार का कोई इलाज जांच साफ सफाई व्यवस्था फेल है। सदर अस्पताल खुद मरीज बन चुका है। चारो तरफ कुड़ा कचरा पानी भरा हुआ है। मरीज के लिए सदर अस्पताल एक समस्या बन चुका है। अस्पताल प्रबंधन व्यवस्था बनाए रखने में पुरी तरह से फेल है। नगर मंडल महामंत्री राकेश शंकर गुप्ता ने कहा कि सदर अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीज काफी परेशानी में रह रहे हैं चारों तरफ पानी भरा हुआ है। गंदगी भरा हुआ है अस्पताल प्रबंधन व्यवस्था में सुधार करे।

मौके पर महामंत्री अनसाद बाबू खुर्शीद आलम शाहिद अंसारी लाल मोहम्मद नवाजिश सहारे हुसैन जब्बार अंसारी अब्दुल मजीद नया रहमान जहीर अंसारी गब्बर चौधरी लहसुन अंसारी अमीर हसन शमीम अंसारी सलीम अंसारी  सफीक अंसारी सब्रून बीवी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now