---Advertisement---

गढ़वा: होटल विकास इन, रेस्टोरेंट व विकास मार्ट का हुआ शुभारंभ

On: July 14, 2024 1:35 PM
---Advertisement---

गढ़वा: शहर के कचहरी रोड स्थित अंचल कार्यालय के समीप होटल विकास इन, विकास मार्ट व विकास रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास कुमार माली व उनकी पत्नी के द्वारा विधिवत् पूजा अर्चना कर किया गया। इसके बाद झारखण्ड विकास पार्टी के नेता विकास दुबे ने संयुक्त रुप से फीता काट कर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विकास दुबे ने कहा कि गढ़वा में लगातार एक से बढ़कर एक होटल रेस्टोरेंट, विभिन्न तरह के इलेक्ट्रिक दुकानों की खुल रही हैं। लेकिन होटल विकास इन, विकास रेस्टोरेंट व विकास मार्ट की शुरूआत होने से यहां के लोगो को काफी सहूलियत होगी। एक छत के नीचे होने से लोग अपनी पसंद की खाना व घरेलू जरूरत की सामग्री खरीद पाएंगे।

उन्होंने कहा की विकास कुमार माली शुरू से ही गरीबों के हित में कार्य करते आए है। इन्होंने अब तक 14 हज़ार से अधिक बहनों की डोली सजाने का काम किया है। उन्होंने कहा की इस तरह के होटल रेस्टोरेंट खुलने से गढ़वा जिला में लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। पहले हम जिला वासी को कुछ सामग्री व रेस्टोरेंट में जाने के लिए बाहर के शहरों मे जाना पडता था। लेकिन अब गढ़वा जिला में ही सभी समुचित व्यवस्था हो गई है।

इधर विकास कुमार माली ने कहा कि होटल रेस्टोरेंट और मार्ट में शहर से सभी जगह से सस्ता, उचित दाम पर चीजों को ग्राहकों को उपल्ब्ध कराया जायेगा। ताकि लोगों को बाजार से हमारे यहां पहुंचने पर पैसा की बचत हो। उन्होंने कहा कि इसके बाद बोकारो में भी इसी तरह का शुरूआत होने वाला है। इस अवसर पर मिरल प्रमुख दीपमाला, अर्जुन माली, हसीब, राजेश सिंह, बॉबी माली, आकाश दीप, अजय सोनी आदि लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now