---Advertisement---

गढ़वा: शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर डीएसई से की मुलाकात

On: August 21, 2024 7:55 AM
---Advertisement---

गढ़वा: आज अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधीक्षक गढ़वा से उनके कार्यालय कक्ष में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मिला एवं उन्हें बुके देकर गढ़वा जिले में पदस्थापन की बधाई दिया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक गढ़वा से शिक्षकों की सेवा संपुष्टि में हो रही कठिनाइयों, ग्रेड -7 की प्रोन्नति में विभिन्न प्रकार की अड़चनों एवं ग्रेड -4 की प्रोन्नति में तेजी लाने तथा शिक्षकों के अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु चर्चा की गई।

जिला शिक्षा अधीक्षक गढ़वा ने बताया कि शिक्षकों के विभिन्न मांगों के प्रति वे संवेदनशील है तथा इस मार्ग में आ रही सभी कठिनाइयों को यथाशीघ्र दूर किया जाएगा तथा क्रमिक रूप से इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल की उनके साथ बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई।

इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे महासचिव दिलीप कुमार श्रीवास्तव, राज्य कार्यसमिति सदस्य आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी ,संगठन महामंत्री चंद्रदेव सिंह, संयुक्त सचिव रविंद्र कुमार ओझा ,गोरख धर दुबे ,रविंद्र प्रसाद, राकेश रोशन, राम जी यादव, पुरुषोत्तम कच्छप, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार पाठक, बाबूलाल सिंह सहित काफी संख्या में संघ के सदस्य मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now