---Advertisement---

गढ़वा:कांडी बीडीओ राकेश सहाय भड़के,14 पंचायतों के मुखिया,पंचायत सेवकों,रोजगार सेवकों को पत्र व अल्टीमेटम!

On: May 17, 2025 6:22 AM
---Advertisement---

गढ़वा: कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने कांडी प्रखंड में बिरसा हरित ग्राम योजना 2025-26 के क्रियान्वयन में कथित लापरवाही पर भड़क गए हैं और उन्होंने इसे लेकर पत्र जारी करते हुए 14 पंचायत के मुखिया, पंचायत सेवक व रोजगार सेवक को अंतिम स्मार पत्र जारी किया है।

जिसमें कांडी, पतरिया, पतीला, सरकोनी, बलियारी, गाड़ाखुर्द, खरौंधा, खुटहेरिया, शिवपुर, लमारी कला, चटनिया, मझिगांवा, डूमरसोता व हरिहरपुर पंचायत शामिल हैं। जिन्हें पत्र जारी किया गया है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने पत्र में कहा है कि उक्त योजना के तहत कांडी प्रखंड में 169 एकड़ का लक्ष्य निर्धारित है। बार-बार कहने के बाद भी आप लोगों द्वारा मात्र 12 एकड़ में योजना की आउटगोइंग की गई है, जो अत्यंत खेदजनक है। योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति करते हुए कार्य प्रारंभ कराने के लिए कहा गया है।

लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं की स्वीकृति नहीं दी जा सकती है, तो कारण सहित प्रतिवेदन की मांग की गई है। आपलोगों द्वारा ना तो योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है और न ही प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जा रहा है, जो आप सबों की स्वेक्षाचारिता, मनमानेपन व वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना का घोतक है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी को अंतिम रूप से कहा है कि 17 मई तक लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं की प्रगति दिखाएं, अन्यथा की स्थिति में कारण सहित प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। ससमय प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई के लिए उप विकास आयुक्त को सूचित कर दिया जाएगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा