रांची: 21 सितंबर 2025 को संगीत सरिता एवं हार्मोनी इवेंट एंड स्कूल ऑफ म्यूजिक के तत्वावधान मे संस्था के संस्थापक अध्यक्ष वीणा श्री की अध्यक्षता मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गुरु नानक स्कूल (पी.पी.कंपाउंड,रांची) के सभागार में धूमधाम से होगा।
छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कहा इसकी तैयारी चल रही है। झारखंड सरकार के मंत्री,सांसद, गणमान्य व्यक्ति,मशहूर संगीतकार इसकी शोभा बढ़ाएंगे। टी.सीरीज,आस्था चैनल एवं चर्चित एंकर वीणा श्री(आयोजक) ने बताया इस कार्यक्रम मे हार्मोनी इवेंट एंड स्कूल ऑफ म्यूजिक के बच्चे संगीतमय जलवा बिखेरेंगे जो इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिन में 11बजे से होगी।विजन आरोग्यम के निदेशक एवं कला प्रेमी राजीव रंजन मिश्रा एवं इनकी टीम द्वारा इस कार्यक्रम की सफलता के लिए लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
विशेष जानकारी के लिए इस मोबाईल नंबर:7480 9808 08 पर संपर्क कर सकते हैं।














