{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"ai_enhance":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
गुमला: जिले के भरनो प्रखंड के लोंगा गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान वे बारिश के पानी से लबालब भरी शौचालय की निर्माणाधीन टंकी में गिर गए। पानी में डूबने से दोनों की जान चली गई।
मृतकों की पहचान लोंगा गांव निवासी असलम अंसारी के नौ वर्षीय पुत्र अरमान अंसारी और मीनारूल अंसारी के पांच वर्षीय पुत्र जैद अंसारी के रूप में हुई है। अरमान लोंगा मध्य विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था, जबकि जैद इसी विद्यालय में बिना नामांकन के कक्षा एक में पढ़ता था। दोनों बच्चों के बीच गहरी दोस्ती थी और वे अक्सर साथ खेलते थे।
जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे शनिवार को विद्यालय नहीं गए थे। वे घर के आसपास ही साथ खेल रहे थे। इसी दौरान खेलते-खेलते दोनों बच्चे उस स्थान पर पहुंच गए, जहां परिवार के लोगों ने कुछ दिन पहले शौचालय की टंकी के लिए गड्ढा खोदा था। गड्ढे में ईंट की जोड़ाई का काम पूरा नहीं हुआ था और उसे खुला ही छोड़ दिया गया था।
लगातार हो रही बारिश के कारण यह गड्ढा पानी से पूरी तरह भर गया था। खेलते समय दोनों बच्चे किसी तरह उसमें गिर गए और गहरे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों को घटना की तत्काल जानकारी नहीं हो सकी।
काफी देर तक दोनों बच्चों के घर के आसपास दिखाई नहीं देने पर परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने आसपास उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान निर्माणाधीन शौचालय की टंकी के पास दोनों बच्चों की चप्पलें दिखाई दीं। इससे परिजनों और ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई।
इसके बाद ग्रामीणों ने टंकी के अंदर तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों के शव पानी के भीतर मिले। दो मासूम बच्चों की एक साथ मौत की खबर से लोंगा गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी गम और चिंता का माहौल है।







