---Advertisement---

आज राजभवन के बिरसा मंडप में होगा हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार, 11 मंत्री लेंगे शपथ

On: December 5, 2024 5:09 AM
---Advertisement---

रांची: राजभवन के बिरसा मंडप में आज दिन के 12.30 बजे इंडिया गठबंधन के हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार किया जायेगा। इसके लिए सभी औपचारिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। जेएमएम के कंद्रीय महासचिव की ओऱ से कहा गया है कि मंत्रिमंडल का स्वरूप समावेशी होगा। इस मंत्रिमंडल में अनुभव भी होगा ऊर्जा भी होगी।

हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को अकेले ही मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मंत्रिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से 6, कांग्रेस से 4 और राजद से एक विधायक मंत्री बनेंगे। मिली खबर के मुताबिक 12वां मंत्री होगा या नहीं, यह मुख्यमंत्री के विशेषाधिकार का मामला है। ये भी कहा जा रहा है कि माले सीधे तौर पर मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी। लेकिन नीति निर्धारण में उनको पूरी तवज्जो दी जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now