
ICC Women’s ODI World Cup: महिला क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट यानी आईसीसी महिला वनडे विश्वकप 2025 की शुरुआत आज से हो रही है। उद्घाटन मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोपहर 3 बजे मैच का पहला गेंद फेंका जाएगा, जबकि टॉस 2:30 बजे होगा।
इस बार विश्वकप में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। फॉर्मेट राउंड-रॉबिन रखा गया है, जिसमें सभी टीमें एक-दूसरे से एक-एक मैच खेलेंगी। लीग चरण 26 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें 29 और 30 अक्टूबर को सेमीफाइनल खेलेंगी, जबकि 2 नवंबर को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
कहां देखें लाइव?
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला पहला मैच फैंस टीवी पर स्पोर्ट्स स्टार नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। मोबाइल और ऑनलाइन दर्शकों के लिए इसकी स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
भारत की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरूंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।
श्रीलंका की टीम
चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, विष्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविषा दिलहारी, निलाक्षी डिसिल्वा, अनुष्का संजीवनी, इमेशा दुलानी, ड्यूमी विहांगा, पियूमी वत्सला, इनोका रणवीरा, सुगंदिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, मल्की मडारा, अचिनी कुलसूर्या।
इस रोमांचक सफर की शुरुआत आज भारत और श्रीलंका के मुकाबले से हो रही है, और सभी की निगाहें कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना की जोड़ी पर टिकी रहेंगी, जो टीम इंडिया को विजयी आगाज दिलाने के लिए उतरेंगी।







