---Advertisement---

काम को लेकर जनता को बार-बार दौड़ना नहीं पड़ेगा, इसकी गारंटी है : जागृति दुबे

On: October 31, 2024 9:40 AM
---Advertisement---

विश्रामपुर: झारखंड युवा विकाश पार्टी के उम्मीदवार जागृति दुबे ने आज 77-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में जनसंपर्क  अभियान चलाया। विधायक प्रत्याशी जागृति दुबे ने जनता से कहा कि  विश्रामपुर क्षेत्र में सिंचाई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम होगा। इससे किसानों में खुशहाली आएगी। इसके अलावा यहां के महिलाओं के उत्थान और युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य होगा।

रोटी, कपड़ा, मकान आदि आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं का सीधा लाभ क्षेत्र के जनता को मिलेगा। गरीबों को पक्का आवास, हर घर तक नल से जल की सुविधा देकर शुद्ध पेयजलापूर्ति की जायेगी। बहन- दीदियों की सुरक्षा की गारंटी रहेगी।

महिलाओं के लिए हर प्रखंड में महिला थाना, शिक्षा के लिए बालिका स्कूल, स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर शिक्षा आदि तकनीकी शिक्षण संस्थानों की स्थापना की जायेगी। इसबार जनता ने मन बना लिया है कि विश्रामपुर क्षेत्र में बदलाव करना जरुरी है। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास का मॉडल तैयार होगा।

इसके साथ साथ जनता से वादा किया है कि विधान सभा क्षेत्र के कोई भी ब्लॉक में एक काम को लेकर जनता को बार बार दौड़ना नहीं पड़ेगा इसकी गारंटी है।

मौके पर सोनू विश्वकर्मा, अंजार खान, बबलु राम, मुंशी पासवान, राकेश राजन, रमेश कुमार सिंह, मंटू सिंह,बाबूलाल चौधरी, सहित कई लोग मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now