---Advertisement---

जमशेदपुर:हिमांशु सिंह हत्याकांड:पुलिस मुख्यालय सख्त,एडीजी पहुंचे शहर,जांच का विस्तृत जायजा लिया,बोले!

On: June 30, 2026 8:49 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (DD) बार के बाहर हुई हिंसक घटना, जिसमें करणी सेना युवा मोर्चा के नेता हिमांशु सिंह की मौत हुई, अब पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकता बन गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक मंगलवार को खुद जमशेदपुर पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अब तक की जांच का विस्तृत जायजा लिया।

किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा
बैठक के दौरान एडीजी ने साफ कहा कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को राहत नहीं मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्ष और साक्ष्यों के आधार पर जांच पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि दोषियों को कानून के मुताबिक कड़ी सजा दिलाई जा सके।

प्रारंभिक जांच में कुछ पुलिस कर्मियों लापरवाही भी सामने आई, जांच रिपोर्ट आने पर होगी विभागीय कार्रवाई

प्रारंभिक जांच में कुछ पुलिसकर्मियों की लापरवाही भी सामने आने की बात कही गई है। एडीजी के अनुसार, घटना के समय या सूचना मिलने के बाद अपेक्षित तत्परता नहीं दिखाने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए जाने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

फरार भाजपाई नीरज सिंह अन्य आरोपियों की तलाश में छापा मारी जारी
पुलिस ने अब तक इस मामले में तीन प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे।

मौके वारदात का किया निरीक्षण
समीक्षा बैठक के बाद एडीजी मनोज कौशिक ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली और फॉरेंसिक साक्ष्यों सहित हर पहलू की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए। पुलिस मुख्यालय की सीधी निगरानी के बाद स्थानीय पुलिस ने भी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास और तेज कर दिए हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now