---Advertisement---

झारखंड सरकार HEC का टेकओवर करने को तैयार, सीएम बोले- केंद्र से करेंगे बात

On: July 30, 2024 4:57 PM
---Advertisement---

Ranchi: हेमंत सोरेन सरकार HEC का टेक ओवर करने को तैयार है। इसके लिए सीएम सोरेन दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से बात करेंगे। बता दें कि आज HEC के 5 यूनियन के प्रतिनिधि कृषि मंत्री दीपिका पाण्डेय और विधायक राजेश कच्छप के साथ सीएम हेमंत सोरेन से मिले। इन नेताओं ने HEC की समस्या को बताई। प्रतिनिधियों ने कहा कि HEC झारखंड की शान है और इसे केंद्र सरकार ने बंदी के कगार पर ला दिया है। यहां पर काम करने वाले कर्मचारियों का 24 महीने से वेतन बकाया है। 5 यूनियन के प्रतिनिधियों से सीएम सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार HEC को टेक ओवर करने को तैयार हैं। कहा, वे दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से HEC को झारखंड सरकार को देने की बात करेंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now