---Advertisement---

संवेदकों से वसूली का प्रयास कर रहे हैं सत्येंद्रनाथ तिवारी : झामुमो

On: December 3, 2024 11:02 AM
---Advertisement---

गढ़वा: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमिटी ने होटल शिवाय में प्रेस वार्ता आयोजित कर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वक्ताओं ने कहा कि गढ़वा में हो रहे विकास कार्यों को अवरुद्ध कर संवेदकों से मोटी रकम वसूलने का प्रयास किया जा रहा हैं।

चुनाव जीतते ही विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी विकास की नियत को दरकिनार कर पुनः पुराने नीति-सिद्धांत को अपनाते हुए विनाश करने का हथकंडा अपना रहे हैं। कई पुरानी योजनाएं जो गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र में पाइपलाइन में है जिसपर काम जारी है वहां अपने कार्यकर्ताओं को आगे कर संवेदकों पर कमीशन पहुंचाने का दबाव बनाया जा रहा है। जो संवेदक इस दबाव को अस्वीकार कर रहे हैं उनके काम को गुणवत्ता के नाम पर जबरन बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है। अगर ऐसे विकास विरोधी हरकत विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी एवं उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा जारी रहता है तो ग्रामीणों को साथ लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन करेगी और विकास कार्यों को रोकने वाले लोगों का काला चेहरा जनता के सामने उजागर करने का काम करेगी।

क्षेत्र में कई योजनाएं हैं जिसमें विगत साल भर से काम जारी है परंतु चुनाव जीतने के बाद ही विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी एवं उनके कार्यकर्ता को काम में अनियमिया नजर आ रहा है। फिर भी अगर गुणवत्ता में कमी है तो नियमानुसार योजना की जांच कराने की बजाय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी एवं उनके कार्यकर्ता वसूली गैंग के रूप में जबरन काम बंद कराने में लगे हुए हैं। जो पूरी तरह से गैर कानूनी और अवैध है जिसे झामुमो कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कार्यकाल में पारित योजनाओं को सिर्फ धरातल पर उतारने में वर्तमान विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी सफल हो जाते हैं तो उन्हें 2027 तक किसी भी नई योजनाओं को पास करने की जरूरत नहीं पड़ेगी इतना काम पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा गढ़वा रंका विधानसभा में पारित कराया जा चुका है। परंतु सत्येंद्र नाथ तिवारी गढ़वा की विकास की बजाय अपना विकास करने की तैयारी में लग गए हैं तथा जनप्रतिनिधि की भूमिका की बजाय वसूली गैंग के रूप में अपने लोगों के साथ जबरन वसूली करने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रेस वार्ता में केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान, सचिव मनोज ठाकुर, वरिष्ठ नेता मिथिलेश झा, जिला प्रवक्ता शाकिर अहमद आदि मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now