---Advertisement---

लोयोला के छात्र ऋत्विक को यूपीएससी में 520 वीं रैंक

On: April 17, 2024 5:58 AM
---Advertisement---

अधिवक्ता सुधीर ने दी बधाई

जमशेदपुर: लोयोला स्कूल जमशेदपुर के पूर्व छात्र और स्पर्धा प्रकाशन की प्रकाशक प्रियंका वर्मा के पुत्र ने मंगलवार को घोषित हुए संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 520 वीं रैंक हासिल कर जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है।ऋत्विक ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई लोयोला स्कूल से करने के उपरांत दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से भूगोल विषय से स्नातक किया था और वे दिल्ली से ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

इससे पूर्व ऋत्विक का चयन बीपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में भी हो चुका था ।विदित हो कि यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है जिसमें लाखों छात्र शामिल होते हैं।

ऋत्विक ने अपनी सफलता का श्रेय स्पर्धा प्रकाशन की पुस्तकों सहित अपनी माँ प्रियंका वर्मा तथा अपने पिता और पूर्व वन क्षेत्र पदाधिकारी एवं स्पर्धा प्रकाशन के निदेशक अजय कुमार के मार्गदर्शन को दिया है।ध्यातव्य हो की ऋत्विक के छोटे भाई वेदान्त मेहता ने भी यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए की परीक्षा में ऑल इंडिया 29 वाँ रैंक पाया था और वे वर्तमान में सेना में कैप्टन के पद पर अंबाला कैंट में पदस्थापित हैं। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने सफलता पर बधाई दी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में जंगली हाथी ने मचाया तांडव, युवक को कुचलकर मार डाला; महिला समेत 2 घायल

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी

रांची:नशे में धूत युवक हाथी के पास जाकर देने लगा चैलेंज और दर्दनाक मौत

यूपी:यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर गंभीर हमला करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़,1 लाख का इनामी जिशान ढेर

ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमला: गृह मंत्रालय ने राज्यों के सुरक्षा एजेंसियों को किया अलर्ट