राष्ट्रिय

महाराष्ट्र: 19 साल की नर्सिंग छात्रा से दरिंदगी, ऑटो ड्राइवर ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया फिर किया रेप

महाराष्ट्र: रत्नागिरी जिले में एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर ने 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई जब महिला अपने घर जा रही थी। पीड़िता रत्नागिरी के एक निजी अस्पताल में नर्सिंग की छात्रा है, उसने आरोप लगाया कि ऑटो-रिक्शा ड्राइवर ने उसके पानी में कुछ मिलाकर बेहोश किया और जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। उसने होश आने के बाद अपनी बहन को फोन कर घटना के बारे में बताया।

26 अगस्त की रात पीड़िता के माता-पिता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। घटना का पता चलते ही रत्नागिरी में लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी की तलाश कर रही है और पीड़ित लड़की को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।