---Advertisement---

रमना: हाइवा की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

On: January 19, 2025 1:20 PM
---Advertisement---

रोहित रंजन


रमना (गढ़वा): गढ़वा- श्री बंशीधर मुख्य सड़क स्थित बहियार मोड के समीप लगभग 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हाइवा की चपेट में आने से हो गई.जिसकी पहचान बिहार के दरभंगा जिला बहेड़ी थाना क्षेत्र के अटहर गोट निवासी के रूप में हुई है.मृतक गढ़वा जिले में हाथों में पहने वाला पत्थर बिक्री करने का कार्य करता था.खबर के अनुसार श्री बंशीधर नगर की ओर से लूना मोटरसाइकिल पर मृतक सवार होकर रमना की तरफ आ रहा था। इसी क्रम में तेज रफ्तार में पीछे से आ रही हाइवा गाड़ी नंबर यूपी 64बी टी 5294 ने पूरी तरह उसे चपेट में ले लिया.घटना के बाद हाइवा गाड़ी का चालक फरार हो गया.इधर घटना के सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर बड़ी ही तत्परता के साथ बिखरे हुए क्षत विक्षत शव को कपड़े में लपेटकर गढ़वा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.इसके पूर्व ग्रामीणों ने हाइवा की पहचान कर पुलिस को सूचित किया.मौके पर पुअनि आलोक कुमार,जयप्रकाश गुप्ता,एसआई राकेश कुमार सहित पुलिस के जवान मौजूद थे.

स्थानीय ग्रामीणों ने की बैरिकेटिंग की मांग


Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा सदर अस्पताल में दलाली का खेल उजागर, मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर करने के बदले वसूले जा रहे थे हजारों रुपए; SDM की जांच में खुलासा

रसोई गैस की किल्लत से गढ़वा पुलिस लाइन का मेस 10 दिनों से बंद, जवानों के भोजन पर संकट

मझिआंव और बरडीहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, रामनवमी, ईद और सरहुल शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील

मझिआंव: एक ही रात में दो घरों में लाखों की चोरी, जेवर-नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

मझिआंव नगर पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, उपाध्यक्ष पद का चुनाव भी हुआ

गढ़वा में शांति समिति की बैठक: रामनवमी, ईद, सरहुल शांतिपूर्ण मनाने की अपील; डीजे पर प्रतिबंध