---Advertisement---

गढ़वा: गुरु पूर्णिमा पर भाजपाइयों ने अंगवस्त्र देकर पुजारियों को किया सम्मानित

On: July 10, 2025 12:08 PM
---Advertisement---

पिन्टू कुमार

गढ़वा: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा नगर मंडल गढ़वा के द्वारा गढ़वा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र के सभी मंदिर के पुजारियों को अंगवस्त्र देकर, माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी मंदिर के लिए प्रभारी जिला से नियुक्त किए गए थे। गढ़देवी मंदिर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा के द्वारा सम्मानित किया गया।

संकट मोचन मंदिर में रविन्द्र जायसवाल के द्वारा, काली मंदिर में संजय ठाकुर के द्वारा, टंडवा राम मंदिर में टिंकू गुप्ता के द्वारा, शिवढोड़ा मंदिर में धनंजय गोंड के द्वारा व अन्य सभी मंदिरों में सम्मानित करने का कार्य किया गया। भाजपा नेता मुकेश निरंजन बोले- भाजपा सिर्फ राजनीति नहीं करती सभी वर्ग के लोगों का सम्मान भी करती है। मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा, भाजपा राजनीतिक के साथ सामाजिक कार्य भी करती है, समाज के प्रबुद्ध लोगो का भी सम्मान करती है। सामाजिक क्षेत्र में जो समाज के लिए कार्य करते उन्हें सम्मानित करना चाहिए।

मौके पर भाजपा नेता ब्रजेश उपाध्याय ,संजय ठाकुर ,संजय तिवारी ,विनोद जायसवाल, श्याम कमलापुरी ,प्रवीण जायसवाल धनंजय गोंड ,टिंकू गुप्ता ,अरविंद पटवा ,संतोष कश्यप ,गौरव गुप्ता ,सतेंदर सोनी, दीपक तिवारी, कैलास कश्यप, बिहारी प्रसाद उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर रमना में जश्न, क्रिकेट प्रेमियों ने दी बधाई

गढ़वा में नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया कथा मंडप का उद्घाटन

गढ़वा: कलश यात्रा के साथ जोबरईया में रुद्र महायज्ञ शुरू

गढ़वा: शाॅर्टेज की अफवाह से पंपों पर उमड़ी भीड़, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण; बोले- सप्लाई चेन प्रभावित करने वालों पर होगी प्राथमिकी

गढ़वा में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत; कई लोग गंभीर घायल

गढ़वा: महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन 8 मार्च को, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित