---Advertisement---

नमाज सीखाने के बहाने इस्लाम में पावन मस्जिद की छत पर बच्चे को ले गया और किया अप्राकृतिक यौनाचार

On: February 8, 2026 10:46 PM
---Advertisement---

गुजरात: अहमदाबाद से एक बेहद गंभीर मामला आ रहा है जहां जमालपुर के गायकवाड़ हवेली इलाके में एक 23 साल के आदमी ने सात वर्षीया मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया है। खास बात यह है कि आरोपी ने बच्चे को नमाज सिखाने के बहाने इस जघन्य कांड को अंजाम दिया है।वह मासूम बच्चे को मस्जिद की छत पर ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान नोमान शेख (23) के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर पीड़ित का पड़ोसी है। नोमान ने बच्चे को नमाज सिखाने का लालच देकर उसे मस्जिद की छत पर दोपहर 1:37 बजे ले गया। वह वहां करीब 15 से 20 मिनट तक रहा और फिर 1:52 बजे नीचे आया।

इस्लाम में पवित्र मस्जिद में घटना को अंजाम

इस दौरान उसने बच्चे के साथ इस घिनौने कांम को अंजाम दिया। घटना के बाद जब बच्चा घर लौटा तो उसने पूरी बात बताई। बच्चे की बिगड़ती हालत देखकर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्चे के बयान के आधार पर गायकवाड़ हवेली पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सीसीटीवी में कैद

पुलिस अधिकारी चिराग गोसाई ने बताया कि मस्जिद के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें साफ दिख रहा था कि आरोपी बच्चे को छत पर ले जा रहा है। पक्के सबूत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नोमान शेख का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है; उसके खिलाफ पहले भी मारपीट का एक मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी को क्राइम सीन पर ले गई।

पुलिस ने की क्राइम सीन रिएक्ट

क्राइम सीन पर पूरी घटना को रीक्रिएट किया गया। वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और आरोपी के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। पुलिस ने मौके पर जांच की और आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, जांच तेजी से की जा रही है ताकि मासूम पीड़ित को न्याय मिल सके।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कह हैंड शेक के लिए राहुल ने हाथ बढ़ाया,तो बिट्टू ने देश का दुश्मन बताया और हाथ न मिलाया

पंजाब:गोलियों की तड़तड़ाहट से मोहाली कोर्ट थर्राया,पेशी के लिए आए युवक की गोली मारकर हत्या

पंजाब:मैच के पहले कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या,सिद्धू मूसे वाला के मर्डर का बदला!

अन्ना हजारे एक बार फिर करेंगे 30 जनवरी से अनशन,, बोले मेरी अंतिम सांस तक..!

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के बाद,हैदराबाद में मुस्लिम संगठन ने स्मारक बनाने का किया ऐलान

Pakistan-Afghanistan Ceasefire News: कतर में हुई अहम बातचीत के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान तत्काल युद्धविराम पर सहमत