गुमला

गुमला: विकास की बाट जोह रहे ऊपरघाट गांव के लोग, रास्ते हुए बदहाल, आवाजाही में परेशानी

ख़बर को शेयर करें

विजय मिश्रा

पालकोट (गुमला): पालकोट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ऊपरघाट जाने वाली सड़क काफ़ी खराब होने से लोगों को परेशानी हो रही है। गांव के कुश सिंह ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी ऊपरघाट गांव की स्थिति को लेकर किसी भी नेता या मंत्री को चिंता नहीं है अगर होता तो आज ये स्थिति नहीं होती।

उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों मे तो दो पहिया वाहन दलदल मे फंस जाता है और बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। हम सभी ग्रामीण अपना दुखड़ा सुनाते सुनाते थक गये लेकिन किसी को कोई परवाह नहीं। हम सभी ग्रामीण मजबूत और बेबस हैं। ऐसे रास्ता मे गिरते पड़ते आवागमन करने के लिए कहते है। ना की मरता क्या नहीं करता यही बात ऊपरघाट गांव के लोगों के साथ है। हम सभी ग्रामीणों का अनुरोध है कि कृपया महोदय हमारी गांव की तरफ भी एक बार नजर फेर कर देख ले शायद इस गांव की सड़क का कायाकल्प बदल जाय, हुजूर हम सभी ग्रामीण काफ़ी परेशानी का सामना करते करते थक चुके हैं।

इस बैठक मे गोपाल सिंह, विजय लोहरा, लाधू लोहरा, नागेश्वर नागेसिया, भुवा लोहरा, प्रदीप सिंह, निर्मल लोहरा, सहित काफ़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।