---Advertisement---

गढ़वा: खुदरा उत्पाद दुकानों का भौतिक सत्यापन और हैंडओवर-टेकओवर प्रकिया प्रारम्भ

On: July 1, 2025 1:03 PM
---Advertisement---

गढ़वा: अपर समाहर्ता राज महेश्वरम द्वारा बताया गया कि आज से खुदरा उत्पाद दुकानों में मदिरा तथा अन्य सामग्रियों का भौतिक सत्यापन तथा हैंडओवर एंड टेकओवर का कार्य प्रारंभ है, जो 3 जुलाई 2025 तक चलेगी। गढ़वा जिला में संचालित कुल- 43 खुदरा उत्पाद दुकान (देशी/विदेशी/कम्पोजिट शराब दुकान) का स्टॉक सत्यापन किये जाने हेतु उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति किए गए हैं। इसी क्रम में आज मंगलवार (01.07.2025) को गढ़वा जिले के नौ खुदरा उत्पाद दुकानों एवं डंडा प्रखंड के दो खुदरा उत्पाद दुकानों में सामग्रियों का भौतिक सत्यापन तथा हैंड ओवर और टेक ओवर का कार्य किया गया।

अपर समाहर्ता राज में महेश्वरम द्वारा बताया गया कि जिन खुदरा उत्पाद दुकानों में सामग्रियों का भौतिक सत्यापन एवं हैंडोवर तथा टेकओवर का कार्य नहीं हो सका है, उनका 2 जुलाई 2025 एवं 3 जुलाई 2025 के बीच किया जाएगा तथा इन खुदरा उत्पाद दुकानों में सत्यापन कार्यों के नहीं होने तक देशी/विदेशी/कम्पोजिट शराब की बिक्री की जा सकेगी। जबकि आज 1 जुलाई 2025 को गढ़वा प्रखंड के 9 एवं डंडा प्रखंड के 02 खुदरा उत्पाद दुकानों में सामग्रियों के भौतिक सत्यापन एवं हैंडोवर टेकओवर कार्य के फलस्वरुप उपरोक्त दुकानें बंद रहेंगी। इसके अतिरिक्त शेष दुकान पूर्व की भांति खुली रहेंगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now