झारखंड

पंजाब: लुधियाना पश्चिम के आम आदमी पार्टी विधायक गुरप्रीत की गोली लगने से मौत

लुधियाना: आम आदमी पार्टी के लुधियाना पश्चिम के विधायक गुरप्रीत गोगी को गोली लगने से मौत की खबर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उनके अपने ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली चली है । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है जांच में लग गई है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात गोली लगने से मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। विधायक गोगी एक समारोह में हिस्सा लेकर घर लौटे थे और अपने कमरे में खाना खा रहे थे।

इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। उनकी पत्नी डॉ. सुखचैन कौर गोगी कमरे में पहुंचीं तो गोगी लहूलुहान हालत में पड़े थे। उन्हें तुरंत लुधियाना के डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्हें अपने ही लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगी है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।