---Advertisement---

सिमडेगा के जलडेगा में रास मेला संपन्न, छऊ नृत्य रहा आकर्षण का केन्द्र

On: November 17, 2024 8:52 AM
---Advertisement---

सिमडेगा: जलडेगा रास मेला समिति वर्षों से यहां रास मेला का आयोजन करती आ रही है। राधा कृष्ण के इस रास मेला के उत्सव में काफी भीड़ रहती है और तरह-तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं। जिसमें राधा कृष्ण की रासलीला का स्मरण कर नाटक रूप में इन्हें दिखाया जाता है।

मेले में झूला, खिलौना, मिठाई की दुकानों से पूरा जलडेगा खचाखच भरा रहता है, दूर दराज से हजारों हजार लोग आते हैं और रास मेला का आनंद लेते हैं।

मौके पर प्रसिद्ध आधुनिक एवं ठेठ गायकों के द्वारा एक से बढ़ कर एक गीत की प्रस्तुति कर श्रोताओं को रिझाया गया। वहीं सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा छऊ नृत्‍य की प्रस्तुति दी गई, जो मुख्य रूप से आकर्षण का केन्द्र रहा।

बच्चे बूढ़े सभी लोगों ने जमकर मेले का जमकर लुत्फ़ उठाया और रासलीला कार्यक्रम का आनंद उठाया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें