---Advertisement---

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु की गिरफ्तारी पर आ गया राहुल का बयान, बोले बब्बर शेर,खून में…!

On: February 24, 2026 12:29 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: नई दिल्ली भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया। लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है इधर उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का बयान आ गया है। राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर बताया है।

बता दें कि उदय भानु को दिल्ली पुलिस पटियाला कोर्ट में पेश करेगी।

सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस अदालत से रिमांड भी मांग सकती है।

इधर राहुल गांधी ने ने क्या कहा देखें

शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है।

मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने ‘COMPROMISED PM’ के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज़ उठाई है।

अमेरिका के साथ हुए Trade Deal में देश के हितों से समझौता किया गया है। यह समझौता हमारे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा तथा हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा।

इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और IYC के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है।

कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मज़बूती से खड़े हैं। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है।

डरो मत – सच और संविधान हमारे साथ हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में गिराए बम; 400 की मौत; 250 से ज्यादा घायल

राज्यसभा चुनाव: ओडिशा में बीजेडी-कांग्रेस के 11 विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में की क्रॉस वोटिंग, बिहार में NDA पांचों सीटें जीती, हरियाणा में काउंटिंग रूकी

केरलम विधानसभा चुनाव फिर से एक बार जीतने के लिए भाजपा ने खास रणनीति के तहत 47 उम्मीदवारों की सूची की जारी,देखें

जुगसलाई नगर परिषद वाइस चेयरमैन बनी अर्चना दुबे,हिदायत के प्रत्याशी को तीन मत

असम में भाजपा के खिलाफ झामुमो ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी,सीएम हेमंत संभालेंगे कमान, देखें कौन-कौन

राज्यसभा चुनाव: बिहार की पांचों सीटों पर NDA की जीत तय, महागठबंधन के 4 विधायकों ने नहीं डाला वोट