---Advertisement---

गढ़वा: झारखंड विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति ने की पाइपलाइन योजना के कार्यों की समीक्षा

On: July 14, 2024 1:21 PM
---Advertisement---

गढ़वा: विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) के सदस्य रामचन्द्र सिंह एवं अन्य ने आज रविवार को गढ़वा जिले का दौरा किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने परिसदन सभागार में जिले के विभिन्न विभागों के क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं पाइपलाइन बिछाने एवं सिवरेज ड्रेनेज के निर्माण कार्य में लगी एजेंसी के सक्षम प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। गढ़वा जिले में पाइपलाइन बिछाने तथा सीवरेज ड्रेनेज हेतु सड़क को खोदने के पश्चात सड़क को पूर्ववत स्थिति में लाने संबंधी की जा रही कार्यो की अध्ययन स्थिति से अवगत हुए और जनहित में कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया।

 

समिति ने पाइपलाइन जल योजना को लेकर जिले के मझिआंव, बंशीधर नगर, गढ़वा सदर में संचालित पाइपलाइन योजना संबंधित कार्यों की बारिकी से समीक्षा की। साथ ही अधूरे पड़े कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया। समिति द्वारा कांडी में पाइप लाइन की वजह से रोड संबंधित समस्याओं को ठीक करने के लिए RCD को निर्देशित किया गया।

इसके अलावा जिले में जल जीवन मिशन के तहत् हर घर नल योजना के तहत् ग्रामीण क्षेत्रों में पाईप लाईन बिछाने से सम्बन्धित अद्यतन जानकारी लेते हुए कार्य में गति लाने का निर्देश दिया गया। वहीं कार्य के दौरान सड़क को तोड़ने पश्चात् पूर्ववत् स्थिति में लाने के साथ ही पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। समिति द्वारा कहा गया कि सड़क खोदने के पश्चात उसे पूर्ववत स्थिति में लाने से परिचालन सुगम होगा।

समीक्षात्मक बैठक में उपायुक्त शेखर जमुआर, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता,सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सभी अंचल अधिकारी, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, प्रोजेक्ट मैनेजर, जुडको सहित अन्य उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now