---Advertisement---

रांची जिला सिनियर वुशू प्रतियोगिता संपन्न, जिले के लगभग 100 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

On: May 5, 2024 5:42 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

Ranchi : रांची जिला वुशू प्रतियोगिता रविवार को मोरहाबादी स्थित वुशू हॉल में संपन्न हुआ. सीनियर वर्ग के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में रांची के लगभग 100 सीनियर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनके लिए अलग-अलग भार वर्ग के लिए प्रतियोगिता करायी गयी. प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आरईओ के सुबोध कुमार यादव सहित झारखंड वुशू एसोसिएशन के शैलेन्द्र दुबे, रत्नेश गुप्ता समेत अन्य‌ लोग‌ शामिल थे.

प्रतियोगिता के सफल संचालन में दीपक गोप, सुशील कच्छप, रत्नेश गुप्ता, वाहिद अली, कार्तिक राम, और बिमला टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही. बता दें कि प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय सीनियर प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now