---Advertisement---

रांची: एनीमिया निवारण के लिए जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश

On: October 14, 2024 4:41 PM
---Advertisement---

रांची: उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा 14 अक्टूबर 2024 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित कार्यालय कक्ष में सिकल सेल एनीमिया निवारण तथा प्रबंधन हेतु बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा सिकल सेल एनीमिया निवारण हेतु सघन जागरूकता अभियान चलाने एवं विभिन्न विभाग से आए पदाधिकारियों को सिकल सेल एनीमिया के निवारण तथा प्रबंधन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

सिकल सेल एनीमिया निवारण हेतु जागरूकता अभियान चलाने को लेकर निर्देश

उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा सम्बंधित सभी अधिकारी को सिकल सेल एनीमिया निवारण हेतु जागरूकता अभियान चलाने को लेकर  निर्देश दिया। उन्होंने प्रखण्ड स्तर पर कमिटी बनाते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के अध्यक्षता में हर माह स्क्रीनिंग एवं बैठक करने का निर्देश दिया गया। ताकि सिकल सेल एनीमिया से ग्रस्त बच्चों एवं लोगों की पहचान की जा सके।

सिकल सेल एनीमिया निवारण तथा प्रबंधन हेतु एसोसिएशन का गठन

सिकल सेल एनीमिया निवारण तथा प्रबंधन हेतु एसोसिएशन का गठन होना है, जिसमें रिम्स के डॉक्टर को नॉमिनेट कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही पूरी उनके द्वारा सकरात्मकता से काम करने वाले एनजीओ को भी इसमे नॉमिनेट करने को कहा गया है।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन सदर रांची, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रांची, श्रीमती सुरभि सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, श्री बादल राज एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now