---Advertisement---

विश्व आदीवासी दिवस के अवसर पर राजद झारखंड के द्वारा दी गई शुभकामनाएं, कहा- आज भी हो रहा आदिवासी महिलाओं का शोषण…

On: August 10, 2023 7:58 AM
---Advertisement---

रांची :- विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर राजद के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के द्वारा वंचित समाज की आदिवासी महिलाओं को जो अपने मेहनत के बल पर अपने परिवार का भरण पोषण करती है, ऐसी आदिवासी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा और सिद्धू कानों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात महिलाओं को माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपाध्यक्ष अनीता यादव, प्रदेश महासचिव कमलेश यादव ,युवा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, अरशद अंसारी, कार्यालय प्रभारी शालिग्राम पांडे, राम भजन सिंह इत्यादि मौजूद थे। वहीं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव ने समस्त आदिवासी समाज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी आदिवासी समाज से है पर उतने ही दुख की बात है कि आज भी हमारे समाज में आदिवासियों का शोषण जारी है। मणिपुर की घटना इस बात का जीता जागता उदाहरण है।

वहीं रंजन यादव जी ने बधाई देते हुए कहा कि आदिवासी समाज अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचाते हुए देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। कमलेश यादव जी ने अपने बयान में कहा झारखंड के आदिवासी देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई है। जब भारत के लोग आजादी की लड़ाई से कोसों दूर थे तब झारखंड की धरती पर भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के विरुद्ध युद्ध का बिगुल बजा दिया था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें