खेल-कूद

बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदकर महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

ख़बर को शेयर करें

IND W vs BAN W: महिला एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 10 से हराकर लगातार 9वीं बार फाइनल में जगह बनाई। बांग्लादेश ने भारत को 81 रन का मामूली टारगेट दिया था, जिसे भारतीय टीम ने ओपनर्स शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की बेहतरीन बल्लेबाजी के बदौलत आसानी से हासिल कर लिया।

बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 80 रन बनाए। भारत की ओर से रेणुका ठाकुर ने 4 ओवर में महज 10 रन देकर 3 विकेट झटके। राधा यादव ने भी 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस दमदार गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश की टीम 20 ओवर खेलने के बावजूद भी 80 ही रन बना सकी। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओपनर्स बल्लेबाज शेफाली वर्मा (26*), स्मृति मंधाना (55*) ने आसानी से हासिल कर लिया। भारत का फाइनल में पाकिस्तान या श्रीलंका के साथ सामना हो सकता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।