उत्तर प्रदेशखासम ख़ास

UP: दामाद सास के फरार होने का मामला चर्चे में ही था कि अब समधि समधन हो गये फरार..!

ख़बर को शेयर करें

उत्तर प्रदेश :वर्तमान समय में रिश्ते कदर तार तार हो रहे हैं कि पता नहीं और आगे जाकर क्या दिन देखने पड़ेंगे। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का सास दामाद के फरार होने के मामला अभी सुर्खियों में था कि अब बंदायूं जिले से ऐसा मामला सामने आया है जो चर्चा में है। खबर है कि एक महिला को अपनी बेटी के ससुर से प्यार हो गया।इतना ही नहीं दोनों साथ में फरार भी हो गए। दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया और एक दूसरे का दामन थाम लिया। उनके प्यार में परिवार वाले बाधा न बनें, इसलिए बेटी की शादी के महज तीन साल बाद महिला अपनी बेटी के ससुर के साथ फरार हो गई।

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित पति सुनील ने बताया कि उसकी शादी ममता के साथ 2002 में हुई थी।दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी 2022 में बदायूं सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले शैलेंद्र के बेटे के साथ की थी। उसी के ससुर के साथ महिला ने जीवन बिताने का फैसला कर लिया।महिला का पति ट्रक ड्राइवर है। वह लंबे रूट पर ट्रक चालने का काम करता है। इसलिए अक्सर घर पर नहीं रहता था।

बेटे ने यह किया खुलासा

इस मामले में महिला के बेटे ने कहा, मेरे पापा घर पर नहीं रहते थे।मम्मी हर तीसरे दिन घर पर दीदी के ससुर को बुलाती थीं और उन्हीं के साथ रहती थीं।यहां तक कि हमें उस कमरे में भी नहीं बैठने देती थी।हम लोगों को दूसरे कमरे में भेज दिया जाता था।एक दिन उन्होंने दीदी के ससुर को बुलाया और उनके साथ एक टेंपो में बैठकर चली गईं।

वहीं, पति ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसकी पत्नी को वह समय-समय पर पैसे भेजता था। बेटी के ससुर (मेरे समधी) को बुलाती थी और उसके साथ रंगरलियां मनाती थी। अब घर में रखा सारा जेवर और रुपए लेकर फरार हो गई।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।