---Advertisement---

जनता पूरी तरह बदलाव के मूड में.. भाजपा के पक्ष में चल रही है आंधी : सत्येन्द्रनाथ

On: November 9, 2024 1:28 PM
---Advertisement---

गढ़वा: शुक्रवार को देर शाम और शनिवार को अलग-अगल कार्यक्रम के दौरान गढ़वा, मेराल,  रंका, रमकंडा और चिनियां प्रखंड के दो हजार से अधिक लोगों ने झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। सभी को भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया।

मौके पर एनडीए प्रत्याशी सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में गढ़वा सहित पूरे झारखंड में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा और एनडीए में शामिल दलों के प्रत्याशियों की जीत हो रही है। गढ़वा में भाजपा के पक्ष में आंधी चल रही है। जनता हेमंत सरकार से परेशान हो चुकी है। गढ़वा के इस चुनाव में मंत्री सह झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर को अपनी जमानत बचाना मुश्किल हो जाएगा। जनता पूरी तरह बदलाव के मूड में हैं। मंत्री अपनी करारी हार को देखकर मंत्री पूरी तरह से बौखलाहट में है। यहीं कारण है कि मंत्री एक विशेष समुदाय को खुश कर वोट लेना चाहते है। तरके में मंत्री के इशारे पर एक विशेष वर्ग के लोगों ने हिंदुओं के साथ जमकर मारपीट किया।

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र की जनता तुष्टिकरण की राजनीति से तंग आ चुकी हैं। एक विशेष समुदाय के लोग हर जगह आतंक मचा कर रखे है। मंत्री ने अपने पावर का दुरुपयोग कर विशेष समुदाय के अपराधिक चरित्र के लोगो को पिस्टल और राइफल का लाइसेंस जारी कराया है। भाजपा की सरकार बनने के साथ ही अपराधिक चरित्र के लोगों का जारी किया गया लाइसेंस को तत्काल रद्द कराया जाएगा। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने सार्वजनिक कर दिया है कि सरकार बनने के साथ ही राज्य में खाली पड़े तीन लाख पदों को भरने का भरोसा दिया है। भाजपा अभी से ही युवाओं के हित में कार्य योजना तैयार कर ली है।

गढ़वा के सभा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यहां का पलायन और बेरोजगारी पर अपनी चिंता जताई है। सरकार बनने के साथ ही गढ़वा सहित पूरे पलामू प्रमंडल और झारखंड का समुचित विकास होगें महिलाओं को गोगो दीदी योजना के तहत प्रत्येक माह के 11 तारीख को 21 सौ रुपए उनके खाता में दिया जाएगा। महिलाओं के हित में 50 लाख रुपए तक रजिस्ट्री मात्र एक रुपए में होगा। उन्होंने सभी से भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now