रामगढ़

रामगढ़: पुलिस गश्ती वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत, ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज

रामगढ़: गोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस गश्ती वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतकों के गांव में मातम छाया हुआ है। गोला थाने के प्रभारी अभिषेक प्रसाद ने बताया कि मृतकों में से एक के पिता तिरु मांझी की लिखित शिकायत के आधार पर गश्ती वाहन के ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि युवकों को पुलिस गश्ती वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।