---Advertisement---

परिवर्तन के लिए तैयार है वैश्य परिवार : मुन्ना भाई

On: November 11, 2024 10:51 AM
---Advertisement---

रोहित रंजन


रमना (गढ़वा): प्रखंड मुख्यालय के बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप स्थानीय समाज सेवी मुन्ना प्रसाद गुप्ता उर्फ मुन्ना भाई ने झामुमो के प्रत्याशी अनंत प्रताप देव के पक्ष में नुक्कड़ सभा के माध्यम से मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक के द्वारा बाजार के व्यवसायियों के लिए आज पिछले दस वर्षों से रमना विकास के बात तो दूर की बात है यहां बाजार में दस रुपए का बल्ब तक नहीं लगाया गया है.

आगे उन्होंने कहा कि विधायक के द्वारा सिर्फ चुनाव के समय व्यवसायियों का याद आता है. लेकिन वैश्य और व्यवसायी पूरी तरह परिवर्तन के लिए तैयार है. अब वैश्य परिवार सिर्फ भाजपा के बंधक वोटर नहीं होंगे. आने वाले 13 नवंबर को परिवर्तन कर भाजपा प्रत्याशी को सबक सिखाने का कार्य करेगी. इसके पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो नेता ताहिर अंसारी, जवाहर पासवान, पूर्व प्रमुख मृत्युंजय कुमार सिंह आदि ने बाजार सहित सभी दुकानदारों के बीच जाकर तीर धनुष छाप पर बटन दबाकर जीत दिलाने की अपील की.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now