---Advertisement---

रांची के नए उपायुक्त बने वरूण रंजन, मंजूनाथ भजंत्री हटाए गए

On: October 15, 2024 2:22 PM
---Advertisement---

रांची: वरुण रंजन को रांची का नया उपायुक्त बनाया गया है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले राहुल सिन्हा को हटाकर मंजूनाथ भजंत्री को रांची का डीसी बनाया गया था, लेकिन आज उन्हें भी हटा दिया गया है और वरुण रंजन को रांची का उपायुक्त बनाया गया है। वरुण रंजन 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। झारखंड सरकार की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गयी है। मंजूनाथ भजंत्री को जेएसएलपीएस का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। जेएसएलपीएस के सीईओ के रूप में कार्यरत मृत्युंजय कुमार बरणवाल को स्थानांतरित करते हुए मनरेगा का नया आयुक्त बनाया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now