खासम ख़ासगढ़वाझारखंड

डायमंड ग्लास एंड मिरर शोरूम का भव्य शुभारंभ, आधुनिक ग्लास व मिरर की सभी जरूरतों के लिए बना नया भरोसेमंद केंद्र

ख़बर को शेयर करें

गढ़वा:शहर के नामधारी कॉलेज, कर्बला के समीप स्थित डायमंड ग्लास एंड मिरर शोरूम का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन तबीब टूर एंड ट्रेवल्स के संस्थापक तबीब आलम तबीब एवं मुखिया प्रतिनिधि राहुल जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन किया तथा उपलब्ध आधुनिक ग्लास एवं मिरर उत्पादों की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक इंटीरियर और आकर्षक डिज़ाइन वाले ग्लास एवं मिरर की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में डायमंड ग्लास एंड मिरर शोरूम ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता के उत्पाद, उचित मूल्य और बेहतर सेवा उपलब्ध कराकर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने शोरूम संचालक सज्जाद अंसारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शोरूम के संचालक सज्जाद अंसारी ने बताया कि डायमंड ग्लास एंड मिरर शोरूम में घर, कार्यालय, होटल, दुकान, शोरूम एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए डेकोरेटिव ग्लास, प्लेन ग्लास, टफेंड (सेफ्टी) ग्लास, एलईडी मिरर, बाथरूम मिरर, वॉल मिरर, डिज़ाइनर मिरर, एल्यूमिनियम एवं ग्लास फिटिंग सहित आधुनिक इंटीरियर से जुड़े विभिन्न उत्पाद उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की पसंद और आवश्यकता के अनुरूप कस्टमाइज्ड ऑर्डर भी स्वीकार किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होम डिलीवरी एवं साइट तक सुरक्षित डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि बड़े एवं छोटे ऑर्डर आसानी से ग्राहकों के घर, कार्यालय या निर्माण स्थल तक पहुंचाए जा सकें। इसके साथ ही अनुभवी टीम द्वारा माप, डिजाइन, फिटिंग एवं इंस्टॉलेशन की सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी, जिससे ग्राहकों को एक ही स्थान पर संपूर्ण समाधान मिल सके।

सज्जाद अंसारी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल उत्पाद बेचना नहीं, बल्कि गुणवत्ता, भरोसे और समयबद्ध सेवा के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास जीतना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से एक बार शोरूम का अवलोकन करने और अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर संचालक सज्जाद अंसारी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि डायमंड ग्लास एंड मिरर शोरूम गढ़वा एवं आसपास के क्षेत्रों में ग्लास एवं मिरर से जुड़ी सभी आवश्यकताओं के लिए एक विश्वसनीय और पसंदीदा केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।