श्री बंशीधर नगर

बाईपास पर शुरू हुआ ‘स्वाद रसोई’ फैमिली ढाबा, आधुनिक सुविधाओं के साथ मिलेगा पारिवारिक माहौल

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। श्री बंशीधर नगर बाईपास स्थित बहीआरी में रविवार शाम आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘स्वाद रसोई’ फैमिली ढाबा का शुभारंभ किया गया। ढाबे का उद्घाटन थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शारदा महेश प्रताप देव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

करीब एक एकड़ में फैले हरियालीयुक्त परिसर में तैयार इस फैमिली ढाबे में पारंपरिक आतिथ्य और आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया गया है। यहां परिवारों के लिए अलग-अलग फैमिली कॉटेज, स्वच्छ एवं आधुनिक शौचालय, आकर्षक गार्डन तथा शांत वातावरण में भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है।

ढाबे में झारखंडी, भारतीय, चाइनीज और दक्षिण भारतीय व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध रहेगी। शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के लिए अलग-अलग किचन बनाए गए हैं, ताकि स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा सके।

बच्चों के मनोरंजन के लिए स्लाइडर, झूले एवं अन्य खेल सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। इसके अलावा जन्मदिन, वर्षगांठ, फैमिली गेट-टुगेदर, किटी पार्टी एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।

उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने कहा कि ‘स्वाद रसोई’ श्री बंशीधर नगर और आसपास के लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन, स्वच्छता और पारिवारिक माहौल का नया केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा, राजेश प्रताप देव, गदाधर पांडेय, रामानंद पांडेय, शिवनारायण चौबे, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. निशीथ नीरव, मुक्तेश्वर पांडेय, तारकेश्वर पांडेय, रघुराज पांडेय, राजू सिंह, लक्ष्मण राम, अमरनाथ पांडेय, रजनीकांत देव, खुशदिल सिंह, शंकर प्रताप देव, अशोक जायसवाल, कामेश्वर प्रसाद, ओमप्रकाश गुप्ता, कमलेश मेहता, रजनीकांत मधुर, शमीम खां, महमूद आलम, किरण देवी, मुकेश चौबे तथा ढाबा के संचालक पप्पू पांडेय, सौरभ पांडेय, बिट्टू पांडेय, गौरव पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Avatar photo

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।