हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर, 17 से 19 जुलाई तक होगा निशुल्क जांच व इलाज
गढ़वा : मझिआंव।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत हृदय रोग से ग्रसित नवजात एवं बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान निदेशक के पत्रांक संख्या-2037, दिनांक 03 जून 2026 के आलोक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोविंद सेठ ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित बच्चों को इस निशुल्क जांच एवं उपचार सुविधा का लाभ दिलाएं।
उन्होंने बताया कि 17 जुलाई 2026 को AIMS देवघर, 18 जुलाई 2026 को न्यायिक भवन, बोकारो तथा 19 जुलाई 2026 को (DEIC) भवन, पश्चिमी सिंहभूम में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच, परामर्श एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था रहेगी। कांडी, बरडीहा एवं मझिआंव प्रखंड के अभिभावक अपने बच्चों को इन शिविरों में लेकर जा सकते हैं।
अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए डॉ. विशाल कुमार (मो. 9470970640) एवं डॉ. बी. प्रताप सिंह (मो. 7754974939) से संपर्क किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से इस जनहितकारी अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने और जरूरतमंद बच्चों को समय पर उपचार दिलाने की अपील की है।
