---Advertisement---

रामगढ़: पीवीयूएनएल पावर प्लांट में बड़ा हादसा, डक्ट सील टूटने से 11 मजदूर घायल

On: January 31, 2026 8:46 PM
---Advertisement---

रामगढ़: जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में स्थित पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) के निर्माणाधीन प्लांट में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यूनिट-टू के एसीसी (Air Cooled Condenser) सेक्शन में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान डक्ट में लगी इन प्लेट सील अचानक टूट गई, जिससे वहां काम कर रहे 11 मजदूर इसकी चपेट में आ गए और घायल हो गए।


हादसे के बाद प्लांट परिसर में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह रही कि किसी भी मजदूर की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है और सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर है।


निर्माणाधीन यूनिट में चल रहा था काम


जानकारी के अनुसार, पीवीयूएनएल की यूनिट-वन और यूनिट-टू में एसीसी टू डक्ट में इन प्लेट सील लगाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान तकनीकी कारणों से डक्ट की प्लेट सील अचानक फेल हो गई, जिससे यह दुर्घटना घटित हुई। हादसे के समय मजदूर डक्ट के आसपास कार्य में लगे हुए थे।


गढ़वा और पलामू के हैं घायल मजदूर


घायल मजदूर झारखंड के गढ़वा और पलामू जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।


जांच के लिए टीम गठित


इधर, घटना को गंभीरता से लेते हुए पीवीयूएनएल प्रबंधन ने पूरे मामले की जांच के लिए एक आंतरिक जांच टीम का गठन कर दिया है। प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़:हाथियों का तांडव,तीन को रौंदा, मौत,दहशत में ग्रामीण,वन विभाग बोला!

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग

VIDEO: रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु के साथ मारपीट, पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, सभी निलंबित

रामगढ़ में मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी को बोलेरो ने मारी टक्कर, सब इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

बाहा पर्व मनाने सपरिवार नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत,मांदर पर लगाए थाप और लोगों संग झूमे, की पूजा, राज्य समृद्धि की कामना की