रामगढ़: चूटूपालू घाटी से एक दर्दनाक खबर आ रही है। जहां ब्रेक फेल होने के कारण एक कंटेनर ट्रेलर से जा भिड़ा और इस हादसे में कंटेनर में आग लग गई और चालक केबिन में फंस गया और उसकी जलकर मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हादसे की वजह से कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित रहा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा एक कंटेनर अचानक ब्रेक फेल होने के कारण आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. हादसे के तुरंत बाद कंटेनर में आग लग गई और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं.
आग लगने के कारण कंटेनर चालक केबिन में ही फंस गए. बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और झुलसने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हादसे की वजह से कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित रहा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.










