---Advertisement---

VIDEO: रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु के साथ मारपीट, पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, सभी निलंबित

On: March 9, 2026 11:24 PM
---Advertisement---

रामगढ़: जिले के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में रविवार शाम श्रद्धालु् के साथ पुलिस द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में श्याम लाल महतो, राधेश्याम कुजूर, बहादुर उरांव और जॉनसन सुरीन शामिल हैं। वहीं एक होमगार्ड जवान सिकंदर यादव को कार्य से मुक्त किया गया है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मियों की एक टीम मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के साथ मारपीट कर रही है। इस दौरान एक पुलिसकर्मी लाठी से एक युवक को बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है। घटना के समय वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक एक श्रद्धालु कतार में खड़े हुए बिना मंदिर के पीछे के रास्ते से प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने उसे रोकते हुए ऐसा न करने की हिदायत दी।

इसी बात को लेकर श्रद्धालु और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। युवक के साथ मौजूद परिजनों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं रुके और मारपीट जारी रखी।

मामला बढ़ता देख मंदिर के पुजारियों ने हस्तक्षेप किया। पुजारियों ने किसी तरह युवक को पुलिसकर्मियों के चंगुल से छुड़ाया और स्थिति को शांत कराया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और रामगढ़ के एसपी अजय कुमार ने चार पुलिसकर्मियों और एक होमगार्ड जवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा कि मामले की विभागीय जांच भी कराई जा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड:मंत्री इरफान के स्वास्थ्य विभाग में एक और घोटाले की बदबू,मुख्य सचिव ने दी अपर सचिव को जांच के आदेश

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रामगढ़:हाथियों का तांडव,तीन को रौंदा, मौत,दहशत में ग्रामीण,वन विभाग बोला!

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग

रामगढ़ में मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी को बोलेरो ने मारी टक्कर, सब इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी घायल