---Advertisement---

मजहबी रंगरेटा समाज का प्रतिनिधिमंडल अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति मथारू से मिला

On: July 11, 2026 9:17 PM
---Advertisement---

समाज को सरकारी लाभ न मिलने से कराया अवगत,रविवार को बिरसानगर गुरुद्वारा आने का दिया निमंत्रण
जमशेदपुर:स्थानीय परिसदन (सर्किट हाउस) में शनिवार को मजहबी रंगरेटा समाज के प्रबुद्ध लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति मथारू से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
सरकारी लाभों से वंचित होने पर जताई चिंता
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपाध्यक्ष ज्योति मथारू को मजहबी रंगरेटा समाज की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि समाज के लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सरकारी लाभों का उचित फायदा नहीं मिल पा रहा है। समाज के प्रबुद्ध जनों ने इस दिशा में ध्यानाकर्षण कराते हुए आयोग से मदद की अपील की, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनका अधिकार पहुंच सके।
बिरसानगर गुरुद्वारा आने का निमंत्रण किया स्वीकार किया
वार्ता के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपाध्यक्ष को अगले दिन यानी रविवार की सुबह बिरसानगर गुरुद्वारा आने का भावभीना निमंत्रण दिया। अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति मथारू ने समाज के इस निमंत्रण को सहज स्वीकार कर लिया और गुरुद्वारा साहिब आने की सहमति जताई।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूद
इस मुलाकात के दौरान मजहबी रंगरेटा समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से बिरसानगर के प्रधान रोशन सिंह,नामदा बस्ती के प्रधान दलजीत सिंह, जगतार सिंह, मान सिंह, जसबीर पादरी, गुलशन सिंह, राजेंदर सिंह तरसिक्का, कुलदीप सिंह, कमलजीत सिंह,रंजीत सिंह, अमृत सिंह, प्रताप सिंह
सहित समाज के अन्य प्रबुद्ध लोग शामिल थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now