नप बोर्ड की बैठक में 50 शौचालय निर्माण के लिए योग्य लाभुकों के चयन एवं अनुमोदन पर निर्णय.
![]()
.
शुक्रवार को नगर परिषद के सभाकक्ष में नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव की अध्यक्षता में बोर्ड की विशेष बैठक हुई. बैठक में शहर हित एवं जनसुविधाओं एवं अधोसंरचना विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसके बाद सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए। उस बैठक में अहम फैसले लिये गये. जिसमें
स्वच्छता एवं जनसुविधा को बढ़ावा देने हेतु नगरवासियों विशेषकर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं यात्रियों की सुविधा एवं साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए नगर क्षेत्र में चार सार्वजनिक नौ सीटर शौचालय, दो आकांक्षी पांच सीटर सार्वजनिक शौचालय एवं एक सार्वजनिक पांच सीटर शौचालय के निर्माण की स्वीकृति दी गयी। साथ ही, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत आईएचएचएल योजना के तहत पचास व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन और अनुमोदन करने का निर्णय लिया गया। शहरवासियों को स्वच्छ एवं सुलभ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र में 46 सोलर जलमीनारों के निर्माण की स्वीकृति दी गयी. इससे पेयजल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों को विशेष राहत मिलेगी।
नगर परिषद के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर विस्तृत चर्चा के बाद इसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गयी. नगर परिषद द्वारा आवंटित दुकानों एवं भूखंडों के संबंध में निर्णय लिया गया कि सभी आवंटियों को एक माह के अंदर एग्रीमेंट की प्रति एवं बकाया राशि नगर परिषद में जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया जायेगा. जिन आवंटियों को आवंटित दुकानें वर्तमान में किसी अन्य व्यक्ति द्वारा संचालित की जा रही हैं, उन्हें भी बकाया राशि जमा करने के लिए नोटिस एवं माइकिंग के माध्यम से सूचित किया जाएगा। निर्धारित अवधि के बाद भी अनुपालन नहीं होने पर आगामी बोर्ड बैठक में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा आवश्यकतानुसार वर्तमान संचालक के पक्ष में नामांतरण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया.
नगर परिषद सभापति ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य जनहित, स्वच्छता, पेयजल, मूलभूत सुविधाएं एवं पारदर्शिता उपलब्ध कराना है. बोर्ड द्वारा लिया गया निर्णय शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं प्रदान कर शहर के समग्र एवं संतुलित विकास को नई गति प्रदान करेगा।
