{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"ai_enhance":1,"transform":2},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के डेहरी से वैवाहिक रिश्ते और भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के बाद पति ने पत्नी की पढ़ाई और सरकारी नौकरी की तैयारी में हरसंभव मदद की। पत्नी का चयन बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर हुआ और नौकरी मिलने के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा। आरोप है कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
मामला डालमियानगर थाना क्षेत्र के प्रयाग बिगहा का है। पीड़ित पति अजय सिंह ने अपनी पत्नी अर्चना भारती और विवेक कुमार नामक युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। अजय ने रोहतास एसपी से भी न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में खास बात यह है कि अर्चना की मां शकुंतला देवी ने भी बेटी के खिलाफ सामने आकर दामाद का समर्थन किया है। वह खुद एसपी कार्यालय पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को दी।
26 जनवरी 2025 को हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, दरिहट थाना क्षेत्र के आयरकोटा निवासी अर्चना कुमारी की शादी 26 जनवरी 2025 को डालमियानगर थाना क्षेत्र के प्रयाग बिगहा निवासी अजय सिंह के साथ हुई थी। दोनों की शादी परिवार की सहमति और सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी।
शादी के बाद अर्चना ने आगे पढ़ाई कर सरकारी नौकरी हासिल करने की इच्छा जताई। पति अजय सिंह डालमियानगर नगर परिषद में निजी नौकरी करते थे। पत्नी की इच्छा को देखते हुए उन्होंने उसकी पढ़ाई में सहयोग करने का फैसला किया।
पति ने कोचिंग से लेकर परीक्षा तक में किया सहयोग
अजय के मुताबिक, उन्होंने अर्चना का स्थानीय कोचिंग संस्थान में दाखिला कराया और उसकी पढ़ाई का खर्च अपनी कमाई से उठाया। परीक्षा के दौरान वह खुद पत्नी को अलग-अलग शहरों में लेकर जाते थे, ताकि उसे किसी तरह की परेशानी न हो। अर्चना ने मेहनत की और उसका चयन बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर हो गया। चयन के बाद उसे प्रशिक्षण के लिए दरभंगा भेजा गया। परिवार में नौकरी मिलने की खुशी थी और इसे दंपती के भविष्य के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा था। इसी दौरान अर्चना दो बार गर्भवती भी हुईं, लेकिन दोनों बार गर्भपात हो गया। परिवार के लिए यह दौर पहले ही भावनात्मक रूप से कठिन था।
पोस्टिंग के बाद बदलने लगा व्यवहार
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अर्चना की पोस्टिंग बेगूसराय के बीएसएपी (BSAP) में हुई। पति का आरोप है कि नौकरी जॉइन करने के बाद धीरे-धीरे अर्चना का व्यवहार बदलने लगा। वह पहले की तुलना में कम बातचीत करने लगीं और पति से दूरी बनाने लगीं।
अजय के अनुसार, बातचीत कम होने के बाद उन्हें पत्नी के व्यवहार को लेकर संदेह होने लगा। इसी बीच जुलाई में अर्चना छुट्टी लेकर अपने ससुराल आई थीं।
अजय का आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने अर्चना के मोबाइल फोन में विवेक कुमार नाम के युवक के साथ व्हाट्सऐप पर बातचीत देखी। चैट को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। अजय का दावा है कि विवाद के कुछ समय बाद अर्चना घर से फरार गई और बाद में पता चला कि वह विवेक कुमार के साथ चली गई है। इसके बाद अजय ने डालमियानगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और मामले में कार्रवाई की मांग की। पति ने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी घर से जाते समय शादी के आभूषण और नकदी भी साथ ले गई।
बेटी के खिलाफ मां ने भी उठाई आवाज
मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू अर्चना की मां शकुंतला देवी का सामने आना है। बताया जा रहा है कि बेटी की इस हरकत से वह भी नाराज और शर्मिंदा हैं। उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और अपने दामाद अजय सिंह का पक्ष रखा।
मां का इस तरह दामाद के समर्थन में सामने आना पूरे मामले को और चर्चा में ले आया है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता पुलिस जांच और दोनों पक्षों के बयान सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।







