राष्ट्रिय

जंग के बीच इजरायल में भारतीय कामगारों के लिए नौकरी के अवसर बढ़े,1 लाख कामगारों को नौकरी देने की तैयारी

झारखंड वार्ता

इजरायल और हमास के बीच जंग (Israel-Hamas War) थमने का नाम नहीं ले रही है, बल्कि अब और लंबी खिंचती जा रही है। इस जंग में जहां हमास के अचानक किए गए हमले में लगभग 1500 इजरायली नागरिकों की मौत हुई, तो वहीं जवाबी हमला करते हुए इजरायल की IDF ने हमास के ठिकाने गाजा पट्टी में ऐसी तबाही मचाई कि 10,000 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। इजरायल का अटैक अभी भी जारी है और एयरस्ट्राइक के साथ ही ग्राउंड ऑपरेशन के जरिए गाजा में घुसकर सैन्य परिसर पर भी कब्जा कर लिया। इस जंग के बीच इजरायल में भारतीय कामगारों (Indian Worker) के लिए नौकरी के अवसर बढ़े हैं, दरअसल इजरायली कंस्ट्रक्शन सेक्टर (Israeli Construction Sector) में 100000 भारतीय श्रमिकों को काम पर रखने की अनुमति सरकार से मांगी है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।