गुमला

गुमला: 10 लाख का इनामी नक्सली शंभू गंझू गिरफ्तार

ख़बर को शेयर करें

गुमला: पुलिस ने भाकपा माओवादी के 10 लाख रुपये के इनामी सबजोनल कमांडर शंभू गंझू उर्फ रवि गंझू को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। उसके ऊपर चतरा, लातेहार, गुमला में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी घाघरा थाना के दीरगांव स्थित झलकापाठ कारासिली जंगल से हुई है।

गिरफ्तार नक्सली के पास हथियार नहीं मिला है। वह ग्रामीण वेशभूषा में गांव-गांव घूमकर संगठन मजबूत करने में लगा हुआ था। हालांकि, उसके पास से एक थैला मिला है, जिसमें दैनिक उपयोग के समान के साथ भाकपा माओवादी का प्रिंटेड पर्चा मिला है।

रवि गंझू से पूछताछ में उसने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। एसपी ने बताया कि रवि गंझू के दस्ते में कुल आठ सदस्य है। लेकिन उसके अन्य साथी बूढ़ापहाड़ इलाके में है। वह अकेले इस क्षेत्र में घुसा था। खुद रवि गंझू लातेहार जिला के बूढ़ा पहाड़ में ही रहता था। परंतु, भाकपा माओवादी के शीर्ष नेताओं के आदेश पर वह गुमला में घुसा और पकड़ा गया।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।