---Advertisement---

पलामू: दिवाली की रात अपराधियों ने युवक के सिर में मारी गोली, हालत गंभीर

On: November 1, 2024 4:27 AM
---Advertisement---

पलामू: गुरुवार देर रात मेदिनीनगर थाना क्षेत्र के बाई पास रोड इलाके में अपराधियों ने एक युवक (राजेश मालाकार) के सिर में गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

राजेश बाईपास रोड के पास बैठा था। इसी दौरान अपराधी आए और उसकी सिर में गोली मारकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी भी की गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now