संवाददाता – अमित दत्ता
हर हाल में अफीम की फसल पर रोक लगाएं मुखिया तथा ग्राम प्रधान : डीएसपी बुंडू
बुंडू: प्रखंड कार्यालय के सभागार में आज अनुमंडल पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा तथा डीएसपी बुंडू ओम प्रकाश के नेतृत्व में अफीम फसल पर रोक लगाने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के मुखिया, ग्राम प्रधान, जिला परिषद सदस्य तथा वार्ड पार्षद सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में बुंडू अंचलाधिकारी हंस कुमार हेंब्रम तथा बुंडू बीडीओ सावित्री कुमारी सहित बुंडू प्रमुख राजकुमार बिनझिया, जिला परिषद सदस्य परमेश्वरी शांडिल्य सहित कई लोग मौजूद थे।
इस मौके पर बुंडू एसडीओ किस्टो कुमार बेसरा ने बताया कि अफीम की खेती पर ग्राम प्रधान मुखिया को रोक लगाने पर यह बैठक आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि अफीम की खेती करने वाले लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर होगी।इस परेशानी से बचने के लिए लोगों को समझाइए।सरकार का आदेश है किसी भी कीमत पर अफीम फसल बर्दाश्त नहीं होगी। इसे रोकने को लेकर मुखिया ग्राम प्रधान से राय लिया गया। कहा गया कि हर हाल में अफीम फसल को रोक लगाना है।डीएसपी ओम प्रकाश ने कहा कि अफीम फसल को विनष्टीकरण कर सेहत को नुकसान से पहुंच रहा है।शारीरिक रूप से बच्चे कमजोर हो रहे हैं घर में कलह हो रहा है लोग नशा कर गलत कार्यों में शामिल हो रहे हैं।अपराध की दुनिया में बच्चों का कदम रख रहे हैं । उन्होंने अफगानिस्तान का उदाहरण देते हुए कहा कि उस देश में स्थिति बिगड़ चुकी है इसी खेती में लोग लगे हुए हैं कैसे स्थिति है जरा वहां की स्थिति को देखिए।













