---Advertisement---

दुमका: मसानजोर डैम के समीप मकई लदा ट्रक पलटा, एक महिला पर्यटक की मौत, 9 घायल

On: September 12, 2024 9:37 AM
---Advertisement---

दुमका: जिले के मसानजोर डैम के समीप बुधवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। दुमका से पश्चिम बंगाल जा रहा एक मकई लदा ट्रक अचानक बीच सड़क पर पलट गया। जिसकी चपेट में आने से एक महिला पर्यटक अल्पना बागति (60 ) की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि घटना में नौ पर्यटक घायल हो गए हैं। जिनमें दिव्येंदु बागती (5), पूर्णिमा बागती (26), चायना बागती (45), मणिका (29), किसुन कर्मकार (60), नमिता कर्मकार (35), उन्नति बागती (60), अनिमा बागती (50) सहित अन्य शामिल हैं। सभी पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला के रहने वाले हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो डैम के समीप सड़क काफी ढलान है। इस कारण मकई लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस क्रम में मसानजोर डैम घूमने आये कई पर्यटक मकई के बोरों के नीचे दब गए। जिसमें एक पर्यटक की मौत हो गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

दुमका: मां-बाप के झगड़े में बीचबचाव करने गया 10 साल का बेटा, पिता ने धारदार हथियार से मारकर कर दी हत्या

दुमका:आदिवासी सेंगेल अभियान की बैठक में महिला विरोधी मानसिकता खत्म करने का संकल्प

झारखंड: दो सगी बहनों से की शादी, पत्नियों के झगड़े में पिसा; तंग आकर पति ने लगाई फांसी

देवघर भू अर्जन कार्यालय में पोस्टेड प्रधान लिपिक के असिस्टेंट उमेश यादव को एसीबी ने ₹10000 रिश्वत लेते पकड़ा

दुमका:संथाल परगना मोटर मजदूर संघ का ऐलान,अध्यक्ष पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक बस सेवा ठप

दुमका: डीआईजी ऑफिस के पास घात लगाए अपराधियों ने अखबार एजेंट अरुण सिंह को मारी गोली,हालत गंभीर, दहशत