---Advertisement---

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 10 मिनट की जगह अब 9 मिनट ही होगी फ्री पार्किंग

On: February 6, 2025 5:40 PM
---Advertisement---

रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहन पार्किंग और आवागमन में बढ़ती समस्याओं को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने पार्किंग व्यवस्था में एक और बदलाव किया है। यह नया नियम 10 फरवरी से लागू होगा। प्रबंधन के अनुसार, वर्तमान में यात्रियों को 10 मिनट की निःशुल्क पार्किंग सुविधा दी जा रही थी, जिसे अब घटाकर 9 मिनट कर दिया गया है।

वहीं पार्किंग शुल्क 9 मिनट से ऊपर 30 मिनट तक 30 रूपये और उससे ऊपर 120 मिनट तक 40 रूपये होगा। ये शुल्क सिर्फ निजी वाहनों के लिए है।  वाणिज्यिक वाहनों के लिए शुल्क अलग होंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now