---Advertisement---

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड में खत्म हुआ गतिरोध,प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद परिजनों ने शव ले किया अंतिम संस्कार

On: July 2, 2026 11:01 AM
---Advertisement---

शव यात्रा में पुलिस प्रशासन हाय-हाय,हत्यारों को गोली मारो नारे लगे

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर परिजनों और प्रशासन के बीच कई घंटों से जारी गतिरोध बुधवार को खत्म हो गया। सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा के साथ हुई विस्तृत और सकारात्मक बातचीत के बाद परिजन शव लेने के लिए तैयार हो गए।शव लेने के बाद शव यात्रा निकाली गई।जिसमें लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान पुलिस प्रशासन हाय हाय के नारे लगे। साथ ही हत्यारों को गोली मारो हत्यारों को गोली मारो के नारे लगे।
प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद मृतक के परिजन टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचे और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
प्रशासन ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि मृतक की पत्नी ऋचा सिंह को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप सरकारी नौकरी दिलाने के लिए राज्य सरकार को शीघ्र अनुशंसा भेजी जाएगी। इसके अलावा, घटना के दौरान कथित लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी तथा मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके।
वारदात में शामिल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी और तेज करने का आश्वासन भी दिया है।
उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार की उचित मांगों पर प्रशासन ने संवेदनशीलता के साथ विचार किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा है और मामले में निष्पक्ष एवं त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें